मोबाइल छिपाने का अनोखा तरीका, JEE में बड़ा खुलासा
भिलाई|छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में जेईई मेन्स की परीक्षा के दौरान नकल का एक अनोखा मामला सामने आया है. एक उम्मीदवार ने परीक्षा के समय चप्पल में मोबाइल फोन छिपाकर एग्जाम देने की कोशिश की है, लेकिन उसकी चाल उस पर ही भारी पड़ गई. सुरक्षा गार्ड की सतर्कता के चलते पूरा मामला उजागर हो गया और आरोपी छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया गया|
जानकारी के अनुसार, परीक्षार्थी अपनी चप्पल को काटकर उसमें मोबाइल फोन छिपाकर परीक्षा में लेकर गया था. बायो-ब्रेक के बाद वह जब वाशरूम में वापस लौट रहा था, तभी उसके चलने के तरीके से सुरक्षा गार्ड को उस पर शक हुआ|
सुरक्षा गार्ड को हुआ शक
छात्र के चलने के तरीके पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को उस पर शक हुआ. गार्ड को उसके चलने का तरीका असामान्य लगा. छात्र सामान्य तौर पर चलने की बजाय चप्पन को घसीटता हुआ धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था. इस पर गार्ड को संदेह हुआ और उसे गड़बड़ लगी. गार्ड ने तुरंत सतर्कता दिखाई और उसे वहीं रोक लिया. गार्ड ने उसकी चप्पल उतरवाई और बारीकी से जांच की. जांच के दौरान सामने आया कि चप्पल को काटकर उसके बीच में मोबाइल फोन छिपाया हुआ था|
बायो ब्रेक में रची साजिश
जानकारी के अनुसार, छात्र बायो-ब्रेक के लिए वाशरूम में गया था, उसी दौरान उसने वहा चप्पल में मोबाइल को छिपाकर लाया था. इससे पहले छात्र एंट्री के समय और बाद में जांच होने पर चप्पल को उतारकर बचने में सफल हो गया था. दरअसल, एंट्री के समय उसने मेटल डिटेक्टर से हुई जांच में छात्र ने चप्पल उतार दी थी, जिसके चलते मोबाइल का पता नहीं चल सका. लेकिन अंत में उसकी चालाकी पकड़ा गई|
मामले में अधिकारियों को किया सूचित
इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने पर सुरक्षा गार्ड ने तुरंत कमांडिंग ऑफिसर, एडमिन मैनेजर और सभी अन्य पर्यवेक्षकों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद प्रबंधन टीम ने डायल 112 को मामले की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को अपने साथ थाने ले गई. आरोपी छात्र पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है|
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, परियोजना से प्रभावित होने का डर
उज्जैन में 21 घंटे तक चला ऑपरेशन, बोरवेल से निकले मासूम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया
चुनावी मंच से ममता बनर्जी का बड़ा बयान, भाजपा पर जमकर बोलीं हमला
बिहार राजनीति के दो चेहरे: लालू और नीतीश में फर्क पर तिवारी का बयान, सामने आई पुरानी नाराज़गी
पंत की जिम्मेदारी पर कैफ का वार, बोले- बड़े खिलाड़ी को आगे आना चाहिए
14 अप्रैल को खुल जाएगा खास ग्रीन कॉरिडोर, यात्रा समय 7 घंटे से घटकर 2.30 घंटे
15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया कर्मचारी, ACB ने किया ट्रैप
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी