घृणित अपराध: पत्नी की लाठी से पिटाई कर हत्या, मामला हिला रहा शहर
MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन से दंग कर देने वाला मामला सामने आया है. ये मामला इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला है. इस केस में एक हैवान पति ने अपनी दूसरी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया और रात में खून से लथपत शरीर के साथ रहा. इतना ही नहीं इस घटना के दौरान उसके मासूम बच्चे भी वहीं मौजूद थें. आइए जानते है कि क्या है पूरा मामला?
घटना चैनपुर थाना क्षेत्र की है
ये घटना खरगोन जिले के घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के पिछोड़िया गांव के पलासला फलिया की है. पति को पत्नी का बार-बार बाहर जाना पसंद नहीं था. पत्नी की इस आदत पर उसने चरित्र शंका करना शुरू कर दिया. हालात तब बिगड़ गए जब पति ने देर रात अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर डाली. हत्या की ये वारदात इतनी भयावह है कि किसी का भी दिल कांप उठेगा. पत्नी के शरीर पर हर अंग में चोट के निशान पाए गए हैं.
रूंह कंपा देने वाली वारदात
जांच में सामने आया कि जगदीश ने दर्दनाक तरीके से पत्नी को दुनिया से खत्म किया था. पत्नी पर पहले लाठी से हमला किया गया फिर उसकी पिटाई की गई. जिस वजह से पत्नी के शरीर के हर अंग पर चोट लगी. खून बहने और गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हुई है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बता तो ये है कि पत्नी की हत्या करने के बाद वान पति अपने बच्चों संग पत्नी के शव के बगल में पूरी रात सोता रहा.
आरोपी पति की पहचान
आरोपी पति की पहचान जगदीश डाबर के रूप में हुई है जिसने दूसरी शादी अपनी साली रीमा बाई से की थी. जगदीश की पहली बीवी अपने 5 बच्चों संग पहले ही अलग हो चुकी थी. जगदीश अब अपनी दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था. जगदीश को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा था. जगदीश को शक था कि पत्नी का किसी दूसरे युवक से अफेयर चल रहा है.
आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
हत्या की सूचना मिलने पर जब पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी वहीं मौजूद था जिसे फिर तुरंत हिरासत में लिया गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
राशिफल 10 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मामले में दी अहम टिप्पणी
आयात के बावजूद घरेलू गैस आपूर्ति पूरी, केंद्र ने भरोसा जताया
दूसरी शादी को लेकर कोर्ट का रुख, कानूनी बहस तेज
रेलवे में अहम नियुक्ति, दिलीप कुमार सिंह को पश्चिम मध्य रेलवे की जिम्मेदारी
‘गाली मुक्त’ गांव बना मिसाल, बदजुबानी पर सख्त नियम
क्या ट्रंप के टैरिफ से दबाव में आया चीन?
30 हजार स्टूडेंट्स पर संकट, कोर्ट का बड़ा फैसला
वोटर लिस्ट पर बवाल: विपक्ष बोला—लोकतंत्र पर सीधा हमला
मजदूरों की जिंदगी पर भारी पड़ा सफर, कई घायल