दिल्ली सरकार देगी INA अग्निकांड के कारीगरों को ₹5-5 लाख की आर्थिक मदद
दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली हाट INA अग्निकांड में प्रभावित शिल्पकारों के लिए अतिरिक्त राहत की घोषणा की है. बता दें कि 30 अप्रैल 2025 की देर शाम दिल्ली हाट, आईएनए में आग लगने की घटना में 24 स्टॉल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए. इस घटना के बाद मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक प्रभावित शिल्पकार को 5 लाख की राहत राशि देने की घोषणा की गई थी.
कपिल मिश्रा ने बताया कि 5 लाख की अनुग्रह राहत राशि को मंजूरी दी जा चुकी है और कुल एक करोड़ 20 लाख की राशि 24 प्रभावित शिल्पकारों को प्रदान की जाएगी.
शिल्पकारों के हितों की रक्षा
इसके अतिरिक्त, कपिल मिश्रा ने और सहायता की घोषणा करते हुए बताया कि आग की घटना में जिन 24 शिल्पकारों के स्टॉल नष्ट हुए हैं. उन्हें 1 जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि के लिए दिल्ली हाट आईएनए में छह महीने के लिए निःशुल्क स्टॉल आवंटित किए जाएंगे. यह आवंटन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा. कपिल मिश्रा ने आगे कहा कि हमारी सरकार शिल्पकारों के हितों की रक्षा और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.
फिर से आत्मनिर्भर बनें कारीगर
कपिल मिश्रा ने कहा कि हमारी सरकार कारीगरों के हितों की रक्षा और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. हम चाहते हैं कि ये कारीगर फिर से आत्मनिर्भर बनें और अपनी कला और व्यवसाय को दोबारा शुरू कर सकें.
कारीगरों को राहत देगी सरकार
दिल्ली हाट INA में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद सरकार की ओर से की गई यह पहल न केवल कारीगरों को राहत प्रदान करेगी, बल्कि उनकी सामाजिक और आर्थिक पुनर्स्थापना में भी मददगार साबित होगी.
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो