केविन पीटरसन ने मैकुलम के बैजबॉल पर सवाल उठाए, कहा स्पिन गेंदबाजी में असफल
Kevin Pietersen: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने मैकुलम के क्रिकेट के ब्रांड में एक गंभीर खामी का संकेत दिया है. सोशल मीडिया 'X' पर एक प्रश्न के उत्तर में पीटरसन ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ 'बैजबॉल' काम नहीं करता है. मैकुलम वर्तमान में भारत के अपने दूसरे दौरे पर हैं. 2024 में वह टेस्ट टीम के साथ आए थे. उस टीम के कप्तान ऑलराउंडर बेन स्टोक्स थे. हैदराबाद में पहला टेस्ट जीतने के बाद इंग्लिश टीम लगातार 4 मैचों में हार गई. भारत ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया था. वहीं, पाकिस्तान में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में उसे 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.
T20 सीरीज में पीछे इंग्लैंड
व्हाइट-बॉल कोच के रूप में भारत के अपने दूसरे दौरे पर मैकुलम को कोई अच्छी सफलता अब तक नहीं मिली है. 5 मैचों की T20 सीरीज में टीम को अब तक 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. सीरीज में इंग्लैंड पहले ही 0-2 से पीछे है. मैकुलम की टीम वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ विफल रही.
केविन पीटरसन ने की आलोचना
पीटरसन ने 'X' पर एक प्रश्न के जवाब में कहा, ''बैजबॉल उच्च गुणवत्ता वाली स्पिन के खिलाफ लगातार काम नहीं करता है. उपमहाद्वीप में स्पिन खेलने की एक कला है. '' इंग्लैंड और भारत सीरीज के तीसरे मैच के लिए राजकोट रवाना हो गए हैं. T20 के समापन के बाद टीमें 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी और फिर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उड़ान भरेंगे.
अनोखी परंपरा: भगवान को भोग में चॉकलेट-टॉफी अर्पित, भक्तों को मिलता है लाभ
सुख-शांति और पितृ मोक्ष के लिए करें ये काम, वैशाख अमावस्या का खास महत्व
अनजाने में न करें ये गलती, आचार्य पुंडरीक के अनुसार इन 3 नामों को लेने से बचना चाहिए
आज का राशिफल अपडेट (15 अप्रैल 2026): प्रेम, करियर और धन से जुड़ी बड़ी भविष्यवाणी
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती