3 दिन की रिमांड अरुण रेड्डी की....
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए अरुण बी रेड्डी को शनिवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया।
यहां पुलिस की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अरुण को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस इससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश करेगी कि वीडियो किसने बनाया था और कब बनाया। फेक वीडियो एक्स पर पोस्ट करने के पीछे क्या मकसद था। दिल्ली पुलिस की दस सदस्यीय टीम जांच के पांच दिनों से हैदराबाद में ही डेरा डाले हुए है। पुलिस ने अरुण बी रेड्डी के पास से मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया है, जिसकी गहन जांच कर रही है। दोनों इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच कर पुलिस पता लेगी कि फेक वीडियो इसने खुद बनाया था अथवा किसी की मदद ली थी या किसी अन्य ने बनाया था।
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी
पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
सिंधिया कप से पहले भोपाल लेपर्ड्स का बड़ा ऐलान, अरशद पर फिर जताया भरोसा
किसानों को समय पर भुगतान का आश्वासन
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
गुस्से में उठाया खौफनाक कदम, विशेषज्ञों ने दी संयम की सलाह
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में