बांग्लादेश में 2 दिन में 3 हिंदू मंदिर पर हमला
ढाका। ग्लादेश में पिछले कुछ वक्त से हिंदुओं के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दो दिन शुक्रवार और गुरुवार को भी बांग्लादेश में तीन मंदिरों को निशाना बनाया गया। हमलावरों ने इन मंदिरों पर हमला कर कई मूर्तियों को खंडित कर दिया।
बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में हलुआघाट पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने शुक्रवार सुबह शाकुई संघ में बोंडेरपारा मंदिरों पर हमला कर दो मूर्तियों को खंडित कर दिया। इस घटना में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। वहीं गुरुवार सुबह हलुआघाट में ही पोलाशकंडा काली मंदिर में पर हमला कर मूर्ति को खंडित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में 27 साल के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। बता दें कि भारत सरकार के अनुसार इस साल 8 दिसंबर तक बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के 2200 से ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक सुलोचना रावत के स्वास्थ्य का जाना हालचाल
छत्तीसगढ़ में संघ के इतिहास को पर्दे पर उतारती फिल्म को मिली राहत
फिर से सत्ता में लौटने के लिए ममता ने साध लिए युवा और महिला वोटर......दो योजनाएं बनेगी चुनाव में गेंमचेंजर
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र, तीखे बयान बने सत्र समाप्ति की वजह
अफगान युद्ध में बढ़ती दिक्कतें, पाकिस्तान के लिए खाद्य संकट की चेतावनी
होटल में गर्लफ्रेंड के साथ आए शख्स की मौत, कमरे से मिले शक्तिवर्धक दवाइयों के खाली रैपर
मुझसे नाराज थीं प्रियंका...जैसे ही वायनाड पहुंचे वह करने लगी बात यह यहां का जादू है