चीन में बाढ़ से 34 की मौत
बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी के मुताबिक बीजिंग के मियुन जिले में 28 और यानछिंग जिले में 2 लोगों की जान गई है। ये दोनों इलाके शहर के बाहरी हिस्सों में स्थित हैं। बाढ़ के चलते बीजिंग से 80 हजार से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। इनमें से करीब 17 हजार मियुन जिले से हैं। लगातार बारिश की वजह से बीजिंग के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह तक 30 सेंटीमीटर तक पानी गिरने की संभावना जताई गई थी। बीजिंग से लगे हपेई प्रांत की लुआनपिंग काउंटी में सोमवार को भूस्खलन हुआ। इसमें 4 लोगों की मौत हुई और 8 लोग लापता हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में नेटवर्क बंद है और संपर्क साधना मुश्किल हो गया है।
तेजस्वी यादव बोले- भाजपा और RSS संविधान बदलना चाहती हैं
भोपाल में गंभीर अपराध, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश
वंदे मातरम् विवाद: मोहन यादव ने मांगा इस्तीफा, बढ़ा राजनीतिक तनाव
छात्र की भावुक अपील ने परीक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
श्रवण कुमार का बयान- नीतीश कुमार पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया के पक्षधर
पंचकोशी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 5 दिनों तक चलेगा सफर
सामाजिक समरसता का संदेश, आदर्श विवाह में हुई खास पहल