बेरूत में इमारत ढहने से 4 लोगों की मौत, 3 लोग घायल
लेबनान के बेरूत में इमारत ढहने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सोमवार को हुए इस भीषण हादसे में कई लोगों के दबे होने की संभावना है। अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश की जा रही है।
दो साल पहले दिया गया था खाली करने का आदेश
मालूम हो कि लेबनान में कई दिनों की भारी बारिश हो रही है। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका ने इस चार मंजिला इमारत को दो साल पहले ही खाली करने का आदेश दिया था। उन्होंने बताया कि नगरपालिका के आदेश को अंदेखा करते हुए इमारत के मालिक ने सीरियाई परिवारों को अपार्टमेंट किराए पर दे दिए।
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में