नौ महीने की सबसे साफ हवा में दिल्लीवालों ने ली सांस
नई दिल्ली। मौसम की मेहरबानी से दिल्ली वासी फिलहाल साल की सबसे साफ हवा में सांस ले रहे हैं। शुक्रवार को लगातार तीसरा दिन रहा, जब एक्यूआई 100 से नीचे यानी संतोषजनक श्रेणी में रहा हो। हाल फिलहाल इसमें अधिक बदलाव होने की संभावना भी नहीं है।शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 75 रहा।
एक दिन पहले बृहस्पतिवार को यह 89 दर्ज हुआ था। यानी 24 घंटे के दौरान इसमें 14 अंकों की गिरावट और आई है। इससे पहले 28 सितंबर 2024 को यह इससे भी कम 67 रहा था। दूसरी तरफ बुधवार और बृहस्पतिवार की तरह ही शुक्रवार को भी यलो अलर्ट का पूर्वानुमान गलत रहा।
बादल तो बीच बीच में छाए लेकिन न आंधी आई और न ही वर्षा हुई। हालांकि तेज धूप और उमस के बावजूद तापमान सामान्य से कम ही रहा। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से 3.8 डिग्री कम 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
हवा में नमी का स्तर 87 से 65 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के समय 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने, गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने एवं हल्की वर्षा होने की संभावना है।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 27 डिग्री रह सकता है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रविवार को मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है।
बिजली बिल से राहत: अब लोग खुद बना रहे अपनी ऊर्जा
जर्जर भवनों का होगा अंत, नए कॉमर्शियल और रिहायशी कॉम्प्लेक्स बनेंगे
बाबा विश्वनाथ के दरबार में पीएम मोदी, श्रद्धालुओं का किया अभिवादन
एक्सप्रेसवे पर ऑटोमैटिक चालान सिस्टम लागू, मोबाइल पर मिलेगी जानकारी
बड़ी आग से हड़कंप, गौर ग्रीन एवेन्यू में राहत-बचाव कार्य जारी
राहत भी, पाबंदी भी! सोनम रघुवंशी को बेल, लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किल
NEET काउंसिलिंग में गड़बड़ी, 3.8 अरब रुपये लौटाने का निर्देश
सख्त सुरक्षा, कड़े तेवर: छिटपुट घटनाओं के बीच बंगाल में लोकतंत्र का उत्सव जारी
इंदौर में रिश्वत लेते पकड़ा गया PWD अधिकारी, सस्पेंड कर भेजा ग्वालियर