नौ महीने की सबसे साफ हवा में दिल्लीवालों ने ली सांस
नई दिल्ली। मौसम की मेहरबानी से दिल्ली वासी फिलहाल साल की सबसे साफ हवा में सांस ले रहे हैं। शुक्रवार को लगातार तीसरा दिन रहा, जब एक्यूआई 100 से नीचे यानी संतोषजनक श्रेणी में रहा हो। हाल फिलहाल इसमें अधिक बदलाव होने की संभावना भी नहीं है।शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 75 रहा।
एक दिन पहले बृहस्पतिवार को यह 89 दर्ज हुआ था। यानी 24 घंटे के दौरान इसमें 14 अंकों की गिरावट और आई है। इससे पहले 28 सितंबर 2024 को यह इससे भी कम 67 रहा था। दूसरी तरफ बुधवार और बृहस्पतिवार की तरह ही शुक्रवार को भी यलो अलर्ट का पूर्वानुमान गलत रहा।
बादल तो बीच बीच में छाए लेकिन न आंधी आई और न ही वर्षा हुई। हालांकि तेज धूप और उमस के बावजूद तापमान सामान्य से कम ही रहा। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से 3.8 डिग्री कम 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
हवा में नमी का स्तर 87 से 65 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के समय 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने, गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने एवं हल्की वर्षा होने की संभावना है।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 27 डिग्री रह सकता है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रविवार को मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है।
करण औजला ने दिल्ली से धमाकेदार अंदाज में किया 'के-पॉप कल्चर इंडिया टूर' का आगाज, फैंस से खचाखच भरा स्टेडियम
लंदन में सड़क हादसे का शिकार ब्रिटिश-भारतीय सिंगर मनजीत सिंह राल; अस्पताल में भर्ती
बेटियों के लिए विशेष वैक्सीनेशन अभियान शुरू
नौ ट्रेनों के रद्द होने से सफर होगा महंगा
ईरान में हालात तनावपूर्ण, वैश्विक उड़ानों पर असर
नागपुर में विस्फोटक फैक्ट्री ब्लास्ट से हड़कंप, कई मजदूर जिंदा जले
राजधानी को मिलेगा आधुनिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क
सुसाइड नोट में छलका दर्द: ‘आप जो जिंदगी देना चाहते थे, वो मैं नहीं कर पाई’