6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण...
बस्तर। बस्तर में नक्सलियों की सबसे खतरनाक बटालियन नंबर 1 को करारी चोट लगी है। इस बटालियन में सेंट्रल कमेटी मेंबर हिड़मा और DKSZC और कमांडर देवा के साथ काम कर चुके पति-पत्नी ने सरेंडर कर दिया है। इनके ऊपर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। इसके अलावा किस्टाराम एरिया कमेटी और दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय अन्य 4 नक्सलियों ने भी हथियार डाले हैं। ये 5-5 लाख रुपए के इनामी है। सभी पर कुल 36 लाख रुपए का इनाम घोषित है। दरअसल, बस्तर में अभी नक्सलियों का TCOC महीना चल रहा है। जिस TCOC महीने में अक्सर नक्सली फोर्स पर भारी पड़ते थे अब इसके उलट पुलिस फोर्स नक्सलियों को करारी चोट दे रही है। बस्तर में लगातार हो रहे एनकाउंटर के डर से सुकमा में पुलिस और CRPF के अफसरों के सामने 6 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। इनमें नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 के हेडक्वार्टर टेलर टीम का सदस्य दूधी पोज्जा और उसकी पत्नी दूधी पोज्जे ने हथियार डाला है। ये दोनों 8-8 लाख रुपए के इनामी है।
कुपोषण दर घटाने के लिए सरकार की नई पहल
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण
संवेदनशील इलाकों की पहचान के निर्देश जारी
CG Budget 2026: किसान हित में बड़े फैसले, कृषि को मिलेगा नया संबल
कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट का अहम निर्णय
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
रबी-खरीफ पर छिड़ी बहस, महापंचायत से पहले माहौल गरम