हादसे में ड्राइवर समेत 9 छात्रों की मौत
लखीसराय । लखीसराय में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। 9 लोगों की मौत हुई है। 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद सभी को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। हादसे में 8 स्टूडेंट्स थे, जो पार्ट टाइम में कैटरिंग का काम करते थे। सभी की उम्र 18 से 24 साल के बीच थी। सडक़ हादसे में ऑटो ड्राइवर की भी मौत हो गई है। हादसा मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के झुलौना गांव के पास एनएच-30 पर हुआ। टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में कुल 14 लोग सवार थे। इनमें से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक की सदर अस्पताल में इलाज कराने के दौरान मौत हुई है।
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा