महाशिवरात्रि पर अयोध्या में उमड़ा भक्तों का सैलाब
फैजाबाद । महाशिवरात्रि के अवसर पर अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं का ज्वार उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे अयोध्या धाम को पांच जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। क्षीरेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों पर भी पुलिस बल मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। पूरे धाम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। ड्रोन कैमरों के जरिए भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्लान लागू किया गया है।
बारामती उपचुनाव में कांग्रेस का अलग रुख, उम्मीदवार न उतारने का ऐलान
पद संभालते ही एक्शन में आए तमीम इकबाल
‘इरादों पर शक गलत’—गावस्कर का बड़ा बयान
धमकी और दबाव के बीच पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
यूनिवर्सिटी के लिए ब्लूप्रिंट तैयार, जल्द शुरू होगा काम
राजभर की रणनीति पर सवाल, निषाद पार्टी की सीटों को लेकर हलचल
जबलपुर में मंदिर में शादी का मामला, नाबालिग के गर्भवती होने से खुलासा
उपभोक्ताओं की सुरक्षा से खिलवाड़, कई सिलेंडर दोषपूर्ण
रेलवे प्रशासन में बड़ा फेरबदल, नए जीएम की तैनाती
सड़क निर्माण से यातायात होगा तेज और आसान