बेटी की शादी से पहले सायरा बानो से मिलने पहुंचे आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आयरा खान जल्द ही दुल्हनिया बनने जा रही हैं. आयरा खान लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से शादी करने जा रही हैं. आयरा की शादी और रस्मों को लेकर आमिर खान की पूरी फैमिली खूब एक्साइटेड है. बेटी की शादी की एक्साइटमेंट के बीच आमिर खान अपनी मां और एक्स वाइफ किरण राव के साथ हाल ही में दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो से मिलने पहुंचे थे.
दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों के साथ आमिर खान के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है. फोटोज में देख सकते हैं कि आमिर खान, सायरा बानो के पैरों में बैठे हैं. तो वहीं अन्य फोटोज में आमिर की मां जीनत खान, एक्स वाइफ किरण राव और बहन निखहत खान भी दिखाई दे रहे हैं. सायरा बानो के पोस्ट से आमिर खान और उनकी फैमिली की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
सायरा ने लिखा आमिर के लिए इमोशनल पोस्ट
सायरा बानो ने अपने पोस्ट में दिवंगत पति और दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार और आमिर खान के रिश्ते के बारे में कई बातें लिखी हैं. सायरा ने लिखा- कैलेंडर के साथ जिंदगी बदलती रहती है, जैसे-जैसे साल बदलते हैं और समय आगे बढ़ता है, एक नए सफर की शुरुआत होती है. इस निरंतर परिवर्तन के बीच, एक निरंतरता बनी हुई है. इसी तरह दिलीप साहब और मेरे लिए आमिर की कभी ना बदलने वाली स्थिती रही है.
आमिर ने मुश्किल समय में की है मदद!
सायरा बानो ने अपने पोस्ट में आमिर खान के लिए लिखा- आमिर कुछ कठिन समय में मेरे साथ रहे हैं. मुझे याद है जब मैं दिलीप साहब की बायोग्राफी द सब्सटेंस एंड द शैडो तैयार कर रही थी तो आमिर ने हर तरह से मदद के लिए हाथ बढ़ाया. यह ऐसे क्षण हैं जो मुझे असल में उनके जैसे शख्स की तारीफ करने पर मजबूर करते हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध और ग्लैमर से परे है. सायरा ने नोट के आखिर में लिखा- कल मुझे आमिर, किरण और जीनत आपा, जो कि आमिर की मां हैं उनका अपने घर में स्वागत करके खुशी हुई. जीनत आपा एक बेहद शालीन महिला हैं, नए साल की शुरुआत उनके साथ बातचीत और दिलीप साहब की यादों के साथ करना अद्भुत था.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित