संसद में आप सांसदों का विरोध-प्रदर्शन एलजी को बर्खास्त करने की मांग
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में राव कोचिंग सेंटर में हुई छात्रों की मौत को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसदों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। आप सांसदों ने छात्रों की मौत का सौदागर बन चुके कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट करने, एलजी को बर्खास्त और पेपर लीक कराने वालों को जेल भेजने के लिए संसद गलियारे में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी पर बड़ा आरोप लगाया। आतिशी ने कहा कि कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत मामले में आदेश के बावजूद 24 घंटे में भी रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है।आतिशी ने आरोप लगाया कि क्या चीफ सेक्रेटरी कोचिंग सेंटर्स बचाने की कोशिश करे हैं। आतिशी ने घटना के संबंध में 24 घंटे में रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। आतिशी ने कहा कि मुझे अभी तक मुख्य सचिव से घटना के बारे में कोई आधिकारिक रिपोर्ट या जानकारी नहीं मिली है। यह बहुत गंभीर सवाल खड़े करता है। या तो जीएनसीटीडी के अधिकारी इस त्रासदी की जांच करने के लिए गंभीर नहीं हैं, या वे किसी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्य सचिव को फिर से निर्देश दिया जाता है कि वे 29 जुलाई की रात 10 बजे तक घटना की मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट पेश करें।
देशहित बनाम परिवारवाद की बहस फिर हुई गरम
परिवार में भरोसे का संकट, रिश्तों पर उठे सवाल
Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
पत्नी से दुष्कर्म के बाद नवजात को अगवा करने का मामला
Himachal Pradesh: 25 दिन की छुट्टी लेना IPS अदिति सिंह को पड़ा भारी, DGP ने लिया बड़ा एक्शन
AI से किशोर का वीडियो बनाकर माता-पिता को दी धमकी, कहा-गला काटकर मार देंगे; एक लाख वसूले
CG News: सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं
IND vs ZIM: रिंकू नहीं खेले तो कौन लेगा उनकी जगह? जानिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
25 दिन की छुट्टी लेना पड़ा भारी, DGP ने दिखाई सख्ती
CG Budget Session: अजय चंद्राकर ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, गिग वर्करों के लिए उठाया श्रम कानून का मुद्दा, मंत्री ने दिया जवाब