बीजेपी के खिलाफ आप ने खोला मोर्चा
नई दिल्ली। दिल्ली में लंबे आरसे से केंद्र सरकार और बीजेपी का हमला झेल रहे सीएम अरविंद केजरीवाल ने अब गुजरात सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ताजा रणनीति के तहत रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान व पार्टी के अन्य नेता गुजरात पहुंच रहे हैं। गुजरात पहुंचने के बाद दिल्ली और पंजाब के सीएम गुजरात में पार्टी नेता चैतर वसावा के विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे।वहां पर स्थानीय लोगों से मिलेंगे और प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों को लेकर जनता से बातचीत करेंगे। उसके बाद जेल में वसावा और उनकी पत्नी से मिलेंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इस बारे में अपने पोस्ट एक्स में लिखा है कि चैतर वसावा एक बेहद लोकप्रिय आदिवासी नेता हैं। उन्हें और उनकी पत्नी को बीजेपी की गुजरात सरकार ने एक फर्जी केस में कई दिनों से जेल में डाला हुआ है। आज, मैं और भगवंत मान जी गुजरात जा रहे हैं। उनके इलाके में लोगों से मिलेंगे और कल हम उनसे जेल में मिलने जाएंगे। बता दें कि अरविंद केजरीवाल तीन दिवसीय गुजरात यात्रा पर आज वहां पहुंच रहे हैं। इस दौरान वो गुजरात आम आदमी पार्टी के विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे। साथ ही चैतर वसावा के विधानसभा क्षेत्र का भी दौरा करेंगे। उसके बाद वो चैतर वसावा और उनकी पत्नी से जेल में मुलाकात करेंगे। चैतर वसावा और उनकी पत्नी इस समय एक मामले में जेल में हैं। आप नेताओं का कहना है कि गुजरात सरकार ने आप नेताओं को परेशान करने के मकसद से उनपर फर्जी मुकदमा दायर कर उन्हें फंसाया है। यह बीजेपी की आप को कमजोर करने की साजिश है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित