अभिषेक बनर्जी पर लगा अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
लोकसभा चुनाव शुरू होने के बाद से ही पश्चिम बंगाल में सियासी माहौल गरमा गया है। संदेशखाली मामले के सामने आने के बाद से यहां भाजपा लगातार महिलाओं की संरक्षण का मुद्दा उठा रही है। इस बीच पार्टी ने अब तृणमूल कांग्रेस नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर भाजपा की महिला उम्मीदवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
भाजपा की शिकायत में क्या?
भाजपा नेता शिशिर बजोरिया की ओर से चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा गया है कि टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा विधायक और 8 मालदा दक्षिण से भाजपा की उम्मीदवार श्रीरूपा मित्रा चौधरी के खिलाफ अभद्र और नारी-द्वेषी टिप्पणी की है। इस चिट्ठी में कहा गया है कि अभिषेक ने यह टिप्पणी 23 अप्रैल 2024 को एक सार्वजनिक बैठक के दौरान की।चिट्ठी में कहा गया कि एक सांसद, जो कि पश्चिम बंगाल की सत्तासीन पार्टी के महासचिव भी हैं, और राज्य में जिसकी मुख्यमंत्री भी एक महिला हैं, वह इस तरह एक महिला के खिलाफ भद्दी टिप्पणी कर रहे हैं। भाजपा नेता ने आरोप गया कि यह आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है और राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस बयान पर पश्चिम बंगाल के डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है।
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी
पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
सिंधिया कप से पहले भोपाल लेपर्ड्स का बड़ा ऐलान, अरशद पर फिर जताया भरोसा
किसानों को समय पर भुगतान का आश्वासन
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
गुस्से में उठाया खौफनाक कदम, विशेषज्ञों ने दी संयम की सलाह