गाली-गलौज की कॉमेडी बन गई है ट्रेंड : अभिजीत भट्टाचार्य
मुंबई । बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया पर टिप्पणी की और मौजूदा दौर की गाली-गलौज से भरी कॉमेडी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया का नाम पहली बार सुना है और उन्हें इस बात की हैरानी है कि लोग आज कॉमेडी को दिलचस्प बनाने के लिए गालियों का सहारा लेते हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इंडियाज गॉट टैलेंट शो से जुड़े विवाद पर खुलकर अपनी राय रखी। अभिजीत ने कहा, “आजकल कॉमेडी करने वाले अपनी मां-बहनों और बेटियों को गालियां देकर हंसी लुटते हैं। सोशल मीडिया पर सनातन धर्म को गाली देना जैसे एक ट्रेंड बन गया है।” उन्होंने इस मुद्दे पर जावेद अख्तर के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे स्पेनिश खाना बिना मिर्च और सॉस के फीका लगता है, वैसे ही लोग कॉमेडी में भी मसाला डालने के नाम पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। अभिजीत ने यह भी कहा कि हिंदुओं और सनातनियों में फर्क है, और सबसे ज्यादा गालियां खुद हिंदुओं ने ही सनातनियों को दी हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अब जाकर यह एहसास हुआ कि वह सनातनी हैं और उन्हें अपने धर्म या आस्था को साबित करने के लिए किसी ग्रंथ या पुराण को पढ़ने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक धर्म एक निजी अनुभूति है, और उसे बार-बार साबित करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।
गौरतलब है कि अभिजीत भट्टाचार्य कुछ समय पहले उस वक्त भी विवादों में आए थे जब उन्होंने गायक उदित नारायण का समर्थन किया था। उदित नारायण ने एक कॉन्सर्ट के दौरान एक महिला को मंच पर किस किया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। ऐसे में अभिजीत ने उन्हें खुलकर सपोर्ट किया था, जिससे वह फिर विवादों में घिर गए थे।
डिजिटल अवतार से वोट अपील, तमिलनाडु में चुनाव प्रचार में एआई का बढ़ता असर
इंसानियत शर्मसार, सहायता न मिलने पर घर के बाथरूम में करना पड़ा अंतिम संस्कार
‘मेड इन इंडिया’ नकली नोट का खेल, दाऊद इब्राहिम के गुर्गों ने ऐसे बुना जाल
कच्चे तेल की गिरावट बनी सहारा, एशियाई बाजार हरे निशान पर
योग्यता में छूट न देने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पीड़ित कर्मचारी को राहत
छोटे उद्योगों पर बढ़ता दबाव, GTRI ने फीस सीमा तय करने की मांग की
आर्थिक मुश्किलों में घिरे पाकिस्तान को बड़ा झटका, यूएई ने मांगा अरबों डॉलर का ऋण वापस