चुनाव से पहले दिल्ली सरकार का पैसा रोकने का लगाया आरोप
नई दिल्ली। मंत्री सौरभ भारद्वाज पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाए कि दिल्ली का पैसा रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की योजनाओं को पैसा नहीं दिया जा रहा है। सौरभ भारद्वाज ने ये बातें कहीं। सौरभ ने कहा कि जनता बीजेपी को दिल्ली की सत्ता पर नहीं बिठाना चाहती। 2015 और 2020 के चुनाव में बीजेपी का बुरा हाल हुआ है। सौरभ ने कहा बीजेपी दिल्ली की सत्ता से बाहर है। बीजेपी जानती है कि दिल्ली के लोग उसे सत्ता में नहीं बिठाना चाहते। 2013 में बहुत कोशिश की। 2015 में बड़े-बड़े मंत्री दिल्ली की गलियों में घूमे। गृह मंत्री और प्रधानमंत्री ने रैलियां कीं लेकिन दिल्ली में बीजेपी का बहुत बुरा हाल हुआ। 2020 में फिर पीएम ने रैली की। गृह मंत्री ने रैली की। बीजेपी के मंत्री की दिल्ली के मोहल्लों में ड्यूटी लगाई गई। 2020 में भी बीजेपी का बुरा हाल हुआ था। सौरभ ने कहा कि एलजी ने दिल्ली सरकार के हेल्थ स्कीम का पैसा रोक दिया, अन्य स्कीम का पैसा रोक दिया। फरिश्ता योजना का पैसा रोक दिया गया। ताकि दिल्ली में कोई सड़क हादसे में कोई गिरे तो उसका इलाज भी ना हो पाया। हम सुप्रीम कोर्ट गए। फिर पैसा रिलीज किया गया। सौरभ ने कहा कि एलजी के कहने से उनके चेहते अधिकारियों ने दिल्ली जल बोर्ड का पैसा महीनों से रोका हुआ है। एलजी साहब को एमएचए को चिट्ठी लिखी कि दिल्ली सरकार ने झूठे आरोप लगाए हैं क्योंकि दिल्ली जल बोर्ड हो या स्वास्थ्य विभाग हो, ये सारे विभाग दिल्ली की चुनी सरकार के हैं। इसका एलजी से कोई लेना-देना नहीं है। यह सारी बातें एलजी ने चिट्ठी में लिखी और पूरी मीडिया को दिया। लिखी। उसमें लिखा कि मैंने पानी, सीवर और स्वास्थ्य की चर्चा के लिए बुलाया तो मंत्री मीटिंग में नहीं आए। पहले कह रहे हैं कि मामलों से लेना देना नहीं और मेरा नाम कोर्ट में क्यों लिया जा रहा है और फिर मीटिंग की बात करते हैं। उन्हें खुद नहीं पता है कि क्या करना है और क्या कहना है। हर बात में बीजेपी संवैधानिक संकट की बात करती है। बीजेपी से परेशान होकर दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया था
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए
BAFTA 2026: बाफ्टा रेड कारपेट पर उतरीं आलिया भट्ट, मर्लिन मुनरो से इंस्पायर्ड रहा लुक; फरहान अख्तर भी पहुंचे
Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक
79th BAFTA: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने किया बेटी राहा का जिक्र; कहा- 'वो तीन साल की हो गई है और अब...'