अभिनेत्री विद्या मालवड़े के पिता अस्पताल में भर्ती, परिजनों ने जताई चिंता
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या मालवड़े के पिता की सेहत बिगड़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विद्या ने बताया की इस मुश्किल वक्त में वह और उनके परिवार वाले सभी उनके जल्द सही होने की दुआ मांग रहे हैं। विद्या फिल्म 'चक दे इंडिया' में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं।
विद्या मालवड़े का पोस्ट
विद्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पिता की सेहत के बारे में जानकारी दी है। विद्या ने कैप्शन में लिखा, 'जो लोग भी मुझे मैसेज कर रहे हैं, उन सभी से सॉरी। हमारे नो शुगर, नो ग्रेन चैलेंज के बाकी मेन्यू पोस्ट न करने के लिए माफी। जैसा कि आप लोग जानते हैं, मेरे पापा की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा और वह अभी भी वहीं हैं। इस वजह से मेरे लिए अपने मेन्यू बनाने और उन्हें पोस्ट करने के लिए टाइम निकालना मुश्किल हो गया। क्योंकि उनकी सेहत जाहिर है मेरी पहली प्रायोरिटी है।'
US से भारत आया विद्या का परिवार
विद्या ने आगे लिखा, 'मेरी फैमिली US से यहां आई हुई है। और हम उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद है कि हम 2026 से पहले दिसंबर में 2 हफ्ते का चैलेंज कर पाएंगे। आपकी शुभकामनाओं, दुआओं और दयालुता के लिए धन्यवाद।'
विद्या मालवड़े का करियर
विद्या ने अपने करियर की शुरुआत एक एयर होस्टेस के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और विज्ञापनों में काम किया। उन्होंने विक्रम भट्ट की 'इंतेहा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। विद्या ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चक दे इंडिया' में अभिनय किया, जिसमें उन्होंने भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम की गोलकीपर और कप्तान की भूमिका निभाई।
अवैध रेत खनन और बढ़ती हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, फॉरेस्ट गार्ड हत्या मामले में 13 को सुनवाई तय
पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
नीतीश कुमार राज्यसभा पहुंचे पहली बार, सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी में ली सदस्यता
केकेआर मुकाबले में मुकुल का जलवा, गावस्कर हुए प्रभावित
भोपाल में कृति सैनन का दौरा, स्कूल और पंचायत में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
राजनीतिक गलियारों में शोक, अनूप मिश्रा के छोटे भाई का निधन
आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ रिलीज, फीस और कास्ट डिटेल सामने
कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई, आरोपी अधिकारी निलंबित
बॉलीवुड में चर्चा, ‘लुटेरा’ फिल्म से जुड़ा किस्सा आया सामने
बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हमला, इलाके में तनाव के बाद पुलिस कार्रवाई