दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
संभल । यूपी के संभल जिले में सुबह मोटरसाइकिल सवार कुछ लोगों ने एक अधिवक्ता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत होता है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।घटना बहजोई थाना क्षेत्र की है जब अधिवक्ता सत्यपाल नेटा गांव से दूध लेकर बहजोई अपने घर आ रहा था तभी बिजली घर के पास मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उस पर गोली चला दी।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में ही सत्यपाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार मृतक के भाई नरेश कुमार ने हत्या में गणेश नामक व्यक्ति की संलिप्तता का आरोप लगाया है जिसकी उनके भाई के साथ रंजिश थी। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। बिश्नोई ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में घटनास्थल पर एक मोटरसाइकिल पर कुछ लोग नजर आ रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है।
इंदौर में यातायात सुधार की दिशा में बड़ा कदम, भूमिगत मेट्रो पर जोर
शोएब अख्तर ने गिरगिट की तरह बदला रंग!: मना रहे थे भारत बाहर हो जाए, जब पाकिस्तान पर तलवार लटकी तो बदल गए तेवर
यात्रियों को इंतजार, वंदे भारत के नए स्टॉप पर फिलहाल रोक
कांग्रेस का हमला, पीएम का इजराइल दौरा बताया असंतुलित कदम
सिक्किम में मौसम का कहर, सेना और प्रशासन ने संभाली मोर्चा
पारिवारिक विवाद बना खौफनाक वारदात, बेटे पर हत्या का आरोप
रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
साक्ष्य के अभाव में हाई कोर्ट का फैसला, हत्या मामले में मां दोषमुक्त
योगी सरकार का निवेश दांव, नोएडा एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी