KKR से मिली हार के बाद कप्तान पैट कमिंस ने कहा.....
केकेआर के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि यह काफी करीबी मुकाबला था, लेकिन हम मैच जीत नहीं सके। हेनरिक क्लासेन काफी शानदार बल्लेबाज था और उनके द्वारा खेली गई आज की पारी कमाल की थी। मैं टॉस जीतकर गेंदबाज करने पर खुश था, लेकिन हमने अंत में काफी रन दे दिए थे।
आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा, जहां आखिरी गेंद में पूरा मैच पलट गया। सनराइजर्स हैदराबाद को केकेआर ने 4 रन से हराया। आंद्रे रसेल की पारी के दम पर केकेआर को जीत मिली। रसेल ने 25 गेंदों पर नाबाद 64 रन की आतिशी पारी खेली। उनके अलावा फिल सॉल्ट के ल्ले से 54 रन की पारी निकली। इस तरह केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 209 रन का लक्ष्य दिया।
हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने 63 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम के काम नहीं आई। सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 204 रन बना सकी और केकेआर ने 4 रन से यह मुकाबला जीत लिया। हैदराबाद की हार के बाद कप्तान पैट कमिंस का दिल टूट गया।
Pat Cummins ने KKR से मिली करारी हार के बाद दिया ये बयान
दरअसल, केकेआर के खिलाफ मिली करारी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि अंत में हम जीत की दहलीज पर पहुंच चुके थे, लेकिन दुर्भाग्य से जीत हमारे नसीब में नहीं थी। हमने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे मैं वास्तव में खुश हूं। जाहिर तौर पर आंद्रे रसेल अंत में वहीं करता है जो आंद्रे रसेल करता है। उसे रोकना काफी मुश्किल हो जाता है। कुल मिलाकर, मुझे लगा कि हमने अच्छा काम किया। आप अपी योजना बनाते हैं, आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं, लेकिन गेंदबाजी करना वो भी आखिरी ओवर में इस तरह काफी कठिन होता है।
इसेक साथ ही पैट कमिंस ने कहा कि हमें मैच में वापस लाने का काम हेनरिक क्लासेन और शाहबाद अहमद ने किया। किसने सोचा होगा कि हम इतने करीब आ जाएंगे। दुर्भाग्य से हमें जीत नहीं मिली। ऐसे खेल में जहां हम वास्तव में सब कुछ एक साथ नहीं कर पाए, फिर भी हमने उनके घरेलू मैदान पर एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ लगभग पूरी टक्कर के साथ खेला। बहुत से लोगों को प्रोत्साहित किया जाना था, बहुत सारे अच्छे प्रदर्शन करने वाले थे, कुछ कमियों पर भी काम करना था। टॉस जिस तरह हुआ उससे खुश हूं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव