सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर अब एआई का होगा नियंत्रण
भोपाल मे शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट
भोपाल । मध्य प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ा जा रहा है। इसे आधार से लिंक किया जाएगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली मे राशन का वितरण सही लोगों तक हो सके। इसके लिए इस तकनीकी का सहारा लिया जा रहा है।
जिन लोगों को राशन दिया जा रहा है। आधार के माध्यम से उनके दस्तावेजों का परीक्षण संभव हो पाएगा। पात्र लोगों को ही राशन दिया जाएगा। पात्र और अपात्र की आसानी से पहचान हो सकेगी। गरीबों के नाम पर अभी जो राशन अपात्र लोग ले रहे हैं। उन पर रोक लगाई जा सकेगी।
अधिकांश जिलों में 75 से 85 फ़ीसदी तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली का मुक्त अनाज बट रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गेहूं चावल शक्कर इत्यादि का वितरण किया जाता है। इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है। इसको रोकने के लिए अब एआई की मदद ली जाएगी। एआई तकनीकी के माध्यम से अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन का वितरण होगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे अभी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शुरू किया जाएगा। बाद में इसे मध्य प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जाएगा।
उम्र के इस पड़ाव पर भी सुपर एक्टिव अमिताभ बच्चन, कई बड़े प्रोजेक्ट लाइन में
वैश्विक संकट की आहट? ट्रंप का अल्टीमेटम—मंगलवार 8 बजे तक ईरान पर हमला, होर्मुज बना केंद्र
CCTV में कैद हुई चौंकाने वाली चोरी, नकली गहनों के साथ फरार हुई महिलाएं
घृणित अपराध: पत्नी की लाठी से पिटाई कर हत्या, मामला हिला रहा शहर
OTT पर रिलीज का तूफान, इस हफ्ते आएंगी कई फिल्में और सीरीज
देशभर में मौसम संकट: 16 राज्यों में आंधी-बारिश, सिक्किम में फंसे पर्यटक और यूपी में बिजली हादसे में 15 की मौत
प्री-मानसून जैसा नजारा, अप्रैल में बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत
एक ही दिन दो हादसे: बाइक एक्सीडेंट में दो की मौत, करंट से युवक की जान गई
इंदौर सड़क हादसा: तेज ट्रक की टक्कर से बारातियों की कार में हड़कंप, 4 की जान गई