6 महीने बाद फिर से सात फेरे, आलिया कश्यप की इमोशनल वेडिंग स्टोरी
हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप, जो एक कंटेंट क्रिएटर हैं ने शादी के 6 महीने बाद अपने पति शेन ग्रेगोइरे से न्यूयॉर्क में दोबारा शादी कर ली है। मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज के बाद आलिया ने अब ईसाई मान्यताओं के अनुसार शादी की है। इस मौके पर दोनों बहुत खूबसूरत दिख रहे हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आइए देखें तस्वीरें।
आलिया ने शेयर की शादी की तस्वीरें
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमे वो अपने पति शेन ग्रेगोइरे के साथ दिख रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया ने व्हाइट कलर की ऑफ-शोल्डर गाउन पहन रखी है। वहीं उनके पति काले रंग की कोट-पैंट पहने नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में कपल एक-दूसरे को किस करते दिख रहे हैं, वहीं एक में दोनों हाथ पकड़कर पार्क में घूमते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में दोनों जोड़े अपनी शादी की अंगूठी दिखा रहे हैं। ये पोस्ट करते वक्त आलिया ने कैप्शन में लिखा, ‘हमने फिर से शादी कर ली।’
आलिया ने पहनी सास की 30 साल पुरानी ड्रेस
आलिया कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें सिंगल तस्वीरें क्लिक कराते देखा जा सकता है। वहीं एक में उनके पति और सास भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, ‘हमारी अमेरिकी शादी के लिए, मैंने अपनी खूबसूरत सास की 30 साल पुरानी शादी की ड्रेस पहनी और यह बहुत खास थी। शानदार और क्लासिक।’
हिंदू रीति-रिवाज से की थी शादी
पिछले साल 2024 में आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे ने मुंबई में दिसंबर महीने में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों की पहली बार मुलाकात डेटिंग एप के जरिए हुई थी, फिर दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे।
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया
सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार
T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत
MP News: अभ्युदय जैन केस में मां अलका जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
आदिमानव के प्रतीकों में दिखी संगठित भाषा के संकेत
CG Weather Update: बारिश के बाद बढ़ेगा तापमान, जानें रायपुर का हाल
Fuel Alert: पेट्रोल-डीजल के रेट में बड़ा उलटफेर? जानें आज टंकी फुल कराना कितना पड़ेगा भारी
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज का ताजा रेट