अमानतुल्लाह खान का दावा: 44 संपत्तियों को मिल चुका है राहत
राजधानी दिल्ली के बटला हाउस इलाके में मंगलवार देर शाम को दिल्ली पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग लगाने के बाद हड़कंप मच गया. लोगों को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा डिमोलिशन की आशंका सताने लगी. हालांकि आज बुधवार सुबह यहां पर डिमोलिशन नहीं हुआ. लेकिन स्थानीय पुलिस ने मुरादी रोड पर डीडीए की ओर से मार्किंग किए गए मकानों और सड़क की मैपिंग कर डाली. स्थानीय लोगों का कहना है कि कुल 52 मकानों पर DDA ने नोटिस चस्पा किया था. उनमें से 46 लोगों को कोर्ट से स्टे मिल चुका है. अब महज 6 घर ही बचे हैं और उन्हें भी जल्द ही स्टे मिल जाएगा. बावजूद इसके दिल्ली पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग लगाई जा रही है. इससे लोग दहशत में जी रहे हैं.
इस बीच आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर दावा किया कि आज अल्हम्दुलिल्लाह मुरादी रोड बटला हाउस की 12 प्रॉपर्टी का केस साकेत कोर्ट में लगा था इनके मामलों को लेकर सीनियर वकील कर्नल सिंह पेश हुए. सभी 12 मामलों में साकेत कोर्ट ने 17 जुलाई तक स्टे लगा दिया. अभी तक 44 प्रॉपर्टी पर स्टे ऑर्डर आचुका है, बाकी बचे 7 केस में हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है.
क्या है बटला हाउसा का मामला
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने पिछले महीने 26 मई को बटला हाउस के मुरादी रोड पर खसरा नंबर 279 और आसपास के कई मकानों पर नोटिस चस्पा कर सरकारी जमीन को खाली करने के लिए कहा था. इस बीच लोग दिल्ली हाईकोर्ट और साकेत कोर्ट पहुंचे जहां से अलग-अलग याचिकाओं में तकरीबन 40 लोगों को स्टे मिल चुका है. दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में नोटिस जारी कर DDA से जवाब मांगा है. हाईकोर्ट मामले में अगली सुनवाई 10 जुलाई करेगी. हालांकि इस बीच आज सुबह बटला हाउस में जामिया थाने के SHO पहुंचे थे और मैपिंग कर हालात पर नजर रखने के लिए ड्रोन से निगरानी भी कराई गई. इससे पहले बीती शाम बटला हाउस मुरादी रोड पर बारात घर के पास दिल्ली पुलिस ने एहतियातन बेरिकेड्स लगा दिए थे
राशिद की फरारी पर सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल
होली स्पेशल में भी वेटिंग, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
स्कूल बंद, नमाज रुकी, उड़ानें थमीं; दहशत का साया गहरा
राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- भारत को उत्तर कोरिया मत समझिए
होली स्पेशल: स्किन रैशेज और बालों की रूखाई से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स
फेमस बनने की सनक पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर रील डाली और पहुंच गया जेल
राजनीतिक घमासान तेज: केजरीवाल ने कांग्रेस पर उठाए सवाल, वाड्रा और राहुल का लिया नाम
आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत; सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
इश्क का दुखद अंजाम: दूर से आया प्रेमी, घर पहुंचकर उठाया खौफनाक कदम