AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की बढ़ी मुश्किलें, वक्फ बोर्ड भर्ती घोटाले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले से जुड़े मामले में चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में अमानतुल्लाह खान समेत 7 लोगों के नाम हैं.
इस मामले में अमानतुल्लाह खान फिलहाल जमानत पर हैं. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 10 फरवरी 2025 को FIR दर्ज की थी. आरोप है कि अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों ने क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला किया. टीम 2018 के हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़े आरोपी शाहबाज खान को पकड़ने गई थी.
पुलिस के मुताबिक, खान ने अपने 20-25 समर्थकों के साथ मिलकर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की, एक पुलिसकर्मी का पहचान पत्र छीना, और शाहबाज को हिरासत से भगाने में मदद की. FIR में बीएनएस की धारा 221, 132,121(1) और 191(2) सी संगीन धाराएं लगाई गईं. घटना के बाद खान कुछ समय तक फरार रहे, और उनका फोन बंद होने से पुलिस को उनकी लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत हुई.
25 फरवरी 2025 को कोर्ट ने दी जमानत
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान में पुलिस ने छापेमारी की. खान ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर दावा किया कि वह अपनी विधानसभा में ही हैं और उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है. 13 फरवरी 2025 को राउज एवेन्यू कोर्ट ने खान को 24 फरवरी तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी और जांच में सहयोग करने का आदेश दिया. इसके बाद खान जामिया नगर थाने पहुंचे, जहां उनसे तीन घंटे तक पूछताछ हुई. 25 फरवरी 2025 को कोर्ट ने उन्हें 25,000 रुपये के जमानत बांड पर अग्रिम जमानत दे दी.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि