संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' का एक और गाना हुआ रिलीज
संजय लीला भंसाली की पहली सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. कुछ दिनों पहले 'हीरामंडी' का पहला गाना 'सकल बन' मेकर्स ने रिवील किया था, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था. 'सकल बन' को ताबड़तोड़ पॉपुलैरिटी मिलने के बाद 'हीरामंडी' के मेकर्स ने सीरीज से दूसरा गाना 'तिलस्मी बाहें' रिवील कर दिया है. 'तिलस्मी बाहें' सॉन्ग में सोनाक्षी सिन्हा का कभी ना देखा गया अवतार देखने को मिल रहा है. पूरे गाने में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऊपर से नजरें नहीं हटने दी हैं.
सोशल मीडिया पर छाया 'तिलस्मी बाहें'
'हीरामंडी' सीरीज का दूसरा गाना तिलस्मी बाहें रिवील होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. 'तिलस्मी बाहें' सॉन्ग को संजय लीला भंसाली ने कंपोज किया है. गाने में भंसाली ने एक जोरदार कंपोजिशन को एनर्जी और रिदम के साथ पेस किया है. 'तिलस्मी बाहें' में जिस तरह से स्टोरी सेट की गई है, वह भी काबिल-ए-तारीफ है. म्यूजिक और लिरिक्स के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने अनोखे अवतार से ऑडियंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.
सोनाक्षी सिन्हा का दिखा अनोखा अंदाज
'हीरामंडी' के नए गाने तिलस्मी बाहें में सोनाक्षी सिन्हा एक केयरफ्री स्पिरिट और अपनी तरफ अट्रैक्ट करने वालीं किरदार के रूप में दिखाई दे रही हैं. सोनाक्षी गोल्डन साड़ी, गले में हीरों का हार और बालों को कर्ल करके बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. साथ ही वह हाथ में जाम और सिगरेट पकड़े महफिल के बीच बैठी नजर आ रही हैं. सोनाक्षी सिन्हा गाने की शुरुआत से लेकर आखिरी तक, अपने से निगाहें हटने नहीं देती हैं. बता दें, संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' सीरीज का इंडियन ओटीटी वर्ल्ड में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. 'हीरामंडी' सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के साथ, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी और संजीदा शेख अहम किरदारों में नजर आएंगी.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव