शिक्षण संस्थान की मनमानी: फीस वसूली, पर एग्जाम गायब! छात्रों के भविष्य से ऐसा 'खिलवाड़' क्यों?
पीजीडीसी, डीसीए कंप्यूटर कोर्स कराने के लिए शुल्क लेकर परीक्षा नहीं कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित विद्यार्थियों ने इसकी शिकायत बसंतपुर थाने में की है। विद्यार्थियों ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि कमला कॉलेज रोड स्थित भाषा एजुकेशन हब संस्था ने साल 2023 में पीजीडीसीए, डीसीए करने के लिए प्रवेश लिए थे।
संस्था के संचालक द्वारा 12 से 16 हजार रुपये लिया गया, लेकिन दो साल बाद भी संस्था के संचालक ने परीक्षा नहीं कराया। इसके चलते वे मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। वहीं संस्था संचालक भविष्य से खिलवाड़ भी कर रहा है। जमा राशि लौटाने के लिए भी आनाकानी कर रहा है। पहले भी विद्यार्थियों ने संस्था के संचालक ऋषभ मानिकपुरी के खिलाफ बसंतपुर थाने में शिकायत की थी।
आश्वासन के बाद भी विद्यार्थियों को नहीं मिली राशि
इसके बाद संस्था संचालक ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों को कोर्स के मुताबिक लिए शुल्क को वापस लौटाने का आश्वासन दिया था। वहीं पुलिस को लिखित में भी दिया था, लेकिन संस्था संचालक राशि देने से मुकर गया। पीड़ित विद्यार्थियों ने थाने में लिखित शिकायत कर कार्रवाई व राशि को लौटाने की मांग की है।
बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहीं संस्थाएं
शहर में कई संस्थाएं ऐसी हैं, जो बिना रजिस्ट्रेशन के धड़ल्ले से चल रही हैं। इस पर प्रशासन का भी कोई नियंत्रण नहीं है, जिसका फायदा निजी संस्था के संचालक उठा रहे हैं। एनएसयूआई प्रदेश संयुक्त महासचिव राजा यादव ने कहा कि शहर में बहुत से संस्थाएं हैं जो गैर कानूनी रूप से संचालित हो रही हैं। ऐसी संस्थाओं की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। छात्रों की तरफ से जानकारी मिली है कि संस्था ने पीजीडीसीए विषय की फीस लेकर दो साल बाद भी परीक्षा नहीं ले पाया है। इसकी शिकायत बसंतपुर थाने में की गई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित