मेसी के गोल से अर्जेंटीना कोपा अमेरिका कप के फाइनल में पहुंचा
बार्सिलोना । स्टार फुटबॉलर लियोनन मेसी के गोल से अर्जेंटीना की टीम कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गयी है। अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में कनाडा को 2-0 से हराया। इस मैच में मेसी ने एक गोल किया। इससे अब उनके कुल 109 गोल हो गए हैं। अब फाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला उरुग्वे या कोलंबिया से होगा।
इस मैच में अर्जेंटीना की ओर से 22वें मिनट में पहला गोल जूलियन अल्वारेज़ ने किया। वहीं मैच का दूसरा गोल मेसी ने 51वें मिनट में एन्जो फर्नांडीज के शॉट से किया। इस प्रकार अर्जेंटीना की बढ़त 2-0 पहुंच गयी।
मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अपने पिछले 25 मैचों में अबतक 28 गोल दागे हैं। उन्होंने कोपा अमेरिका में अब तक 14 गोल किये हैं जो विश्व रिकॉर्ड से तीन गोल ही कम हैं। अंतराष्ट्रीय फुटबॉल में मेसी से अधिक गोल केवल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम है। रोनाल्डो ने अबतक 212 मैचों में 130 गोल दागे हैं। मेसी 109 गोल के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं ईरान के अल देई 108 गोल के साथ ही तीसरे नंबर पर हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित