बैटरी चलित ट्रायसिकल मिलने से विकास की राह हुई आसान
उत्तर बस्तर कांकेर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर आम जनता की समस्याओं संबंधित आवेदन प्राप्त कर त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के माहुरबंदपारा कांकेर के विकास सोनी, 80 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांगजन द्वारा बैटरीचलित ट्रायसिकल हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी द्वारा बुधवार को कांकेर निवासी 42 वर्षीय विकास सोनी को बैटरीचलित ट्रायसिकल प्रदाय की गयी। ट्रायसिकल पाकर दिव्यांग विकास के आंखों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं कृतज्ञता की चमक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। उन्होंने बताया कि वह एक शिक्षक हैं, उनके लिए प्रतिदिन अपने कार्यस्थल पर पहुंचना एवं घर के काम आदि बहुत चुनौतीपूर्ण रहता था। अब हाट-बाजार, सामाजिक मेलजोल बहुत आसान हो गया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश