भालू ने ग्रामीण पर किया हमला
बिलासपुर । शनिवार सुबह लगभग 9 बजे एटीआर में ग्रामीण पर दो भालू ने हमला कर दिया। इसके बाद आनन-फ़ानन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और घायल को इलाज के लिए मुंगेली रेफर कर दिया गया है।
बताया गया कि ग्रामीण नान्हू विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगल में लकड़ी काटने बीनने गया था। वहीं देहानी डोंगर, 554 क्रस्न, परसवारा के जंगल में दो भालू ने हमला कर दिया है, जिससे ग्रामीण को गहरी चोट लगी। हालांकि कुछ देर तक ग्रामीण ने भी भालुओं से लड़ा है। इसके बाद घायल को तत्काल 50 बिस्तर हॉस्पिटल लोरमी में भर्ती कराया गया। इसके अलावा उनकी पत्नी को तात्कालिक 3000 की सहायता राशि प्रदान की गई है। घायल को पहले लोरमी हॉस्पिटल ले जाया गया था, लेकिन उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से मरीज को मुंगेली रेफर कर 112 वाहन एम्बुलेंस से इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं परिसर रक्षक अघरिया दिनेश टंडन भी साथ मे मुंगेली गए हैं।
बीते दिनों महिला पर किया था हमला
अचानक मार्ग टाइगर रिजर्व क्षेत्र के लोरमी बफर रेंज में पटपरहा गांव के रास्ते में जाते समय महिला पर भालू ने हमला किया था। महिला को जानकारी नहीं थी कि भालू उसका पीछा कर रहा है। इसके बाद अचानक से भालू सामने आ गया तो महिला डर गई और चिल्लाई, लेकिन उसे बचाने के लिए वहां कोई मौजूद नहीं था। इसकी वजह से भालू ने उसके हाथ पर हमला करते हुए काफी गहरा चोट पहुंचाया था और नाखून से हाथ को नखोड़ दिया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित