अस्पताल में भर्ती हुई भारती सिंह
जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह ने हालिया वीडियो शेयर कर अपने फैंस को चिंता में डाल दिया है। भारती अस्पताल में भर्ती हैं। एक भावुक वीडियो शेयर कर कॉमेडियन ने बताया है कि आखिर उन्हें क्या हुआ है।
भारती सिंह टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर कॉमेडियन हैं। उन्हें कॉमेडी जगत का क्वीन भी कहा जाता है। अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से ऑडियंस के चेहरे पर मुस्कान लाने वालीं भारती ने एक हालिया वीडियो से फैंस को परेशान कर दिया है। लोग एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
भारती अस्पताल में हुईं भर्ती
दरअसल, भारती सिंह को हाल ही में अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉमेडियन और टीवी होस्ट ने अस्पताल से एक नया व्लॉग शूट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि पेट में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। पहले तो उन्होंने यह मानकर अस्पताल जाने से मना कर दिया था कि उन्हें गैस्ट्रिक प्रॉब्लम हुई है, लेकिन जब दर्द कम नहीं हुआ तो उन्हें अस्पताल जाना पड़ा।
भारती की करानी पड़ेगी सर्जरी
भारती सिंह ने आगे बताया कि एडमिट होने के बाद टेस्ट हुए और पता चला कि उनके पित्ताशय में पथरी है। व्लॉग में भारती भावुक होती हुई नजर आ रही हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उनके साथ ऐसा कैसे हो गया। वह अपने बेटे गोला को भी मिस करती दिखीं। क्लिप में भारती के पति हर्ष लिंबाचिया भी परेशान दिखाई दिये। आखिर में भारती ने कहा कि उन्हें सर्जरी करानी ही पड़ेगी। वह रोती हुई भी नजर आईं।
भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह डांस और सिंगिंग रियलिटी शोज को होस्ट करने के साथ यूट्यूब पर फनी व्लॉग्स भी शेयर करती रहती हैं। वह कपिल शर्मा शो में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि, द ग्रेट इंडियन कपिल शो में भारती नहीं हैं। इन दिनों भारती टीवी नाम के यूट्यूब चैनल पर वह अपना चैट शो होस्ट कर रही हैं।
एमपी विधानसभा में मोदी-ट्रंप मुलाकात की गूंज, अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस आक्रामक
एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच के बाद लिया गया फैसला
राहुल के आने से पहले बयानबाजी से गरमाया माहौल
लाल किला और विधानसभा निशाने पर? जांच एजेंसियां सतर्क
होली के दिन ट्राई करें केसर-बादाम मिल्क, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
मेहमानों को करें खुश, होली के मौके पर बनाएं स्वादिष्ट दम आलू
चेहरे पर लाना है नेचुरल ग्लो, तो बस लगाना होगा ये फेस मास्क
टीम इंडिया की लुटिया डूबो कर ही मानेंगे गौतम गंभीर! हार के सबसे बड़े कसूरवार, प्लानिंग की चूक या जिद का खेल?
विधानसभा में दो मोर्चों पर दबाव में सरकार, जवाब से बचती रही सत्ता
चार साल बाद वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे होंगे आमने-सामने, भारत की नजर भी इस मुकाबले पर रहेगी