टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल से पहले हुई बड़ी भविष्यवाणी
इंग्लैंड के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर मोंटी पनेसर ने स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। मोंटी ने कहा कि विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाएंगे। 29 जून को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस में हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा।
विराट कोहली मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। विराट ने अभी तक सात पारियों में 10.71 की औसत से मात्र 75 रन बनाए हैं। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 9 गेंद पर मात्र एक रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट में विराट दो बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। एएनआई से बात करते हुए मोंटी पनेसर ने कहा कि भारत टी20 वर्ल्ड कप जीतेगा और विराट कोहली शतक बनाएंगे।
'भारत जीतेगा वर्ल्ड कप'
विराट कोहली ने सेमीफाइनल में रीस टॉपली की गेंद पर मिडविकेट पर शानदार सिक्स लगाया था। हालांकि, अगली ही गेंद पर विराट कोहली बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली इस खराब फॉर्म का बचाव रोहित शर्मा ने भी किया था। सेमीफाइनल जीतने के बाद रोहित ने विराट के जल्द फॉर्म में लौटने की उम्मीद की थी।
रोहित ने भी विराट का किया था बचाव
सेमीफाइनल जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कहा था कि विराट कोहली की फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है। वह बड़े मैच के खिलाड़ी है। रोहित ने कहा था कि विराट कोहली फाइनल मैच में अच्छा करेंगे। रोहित ने यह भी कहा था कि 15 साल तक क्रिकेट खेल लेते हैं तो फॉर्म कोई समस्या नहीं होती। विराट कोहली ने बड़े मैच भारत को मुश्किलों से निकाला है।
‘अगले साल तक सास मर जाए’ लिखकर लगाई प्रार्थना-पत्र
घटना के बाद कुछ देर मेट्रो सेवा प्रभावित
धुएं के गुबार से घिरा औद्योगिक क्षेत्र, लोगों में दहशत
विधासनभा में हंगामे के बीच भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की घोषणा
रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’
Zakir Khan: कॉमेडियन जाकिर खान ने बताई काम से ब्रेक लेने की असली वजह, अपनी हेल्थ को लेकर कही ये बात
खराब मौसम या तकनीकी गड़बड़ी? जांच में जुटी एजेंसियां
'जब खिलाड़ी से मिली मृगनयनी'; अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटो, कहा- 'सरप्राइज मिलने वाला है'
'आउट होकर वापस आए हैं'; सनी देओल-बॉबी और अक्षय खन्ना के कमबैक पर फराह खान की टिप्पणी; तारीफ में कही ये बात