एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का आईपीएल 2024 का सफर खत्म हो चुका है। सीएसके को अपने आखिरी लीग मैच में आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में मिली जीत के साथ ही आरसीबी की टीम ने प्लेऑफ का टिकट हासिल किया था।
वहीं, मैच में मिली हार के बाद एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई। ऐसा माना जा रहा था कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन है, लेकिन इस बीच सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने धोनी के फ्यूचर प्लान को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
MS Dhoni खेलेंगे IPL 2025? CSK ने दिया बड़ा अपेडट
दरअसल, आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत से पहले एमएस धोनी ने सीएसके की कैप्टेंसी छोड़ी। उनकी जगह फिर रुतुराज गायकवाड़ को सीएसके का कप्तान बनाया गया। रुतुराज की कप्तानी में सीएसके टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सके। अपने आखिरी लीग मैच में सीएसके को आरसीबी के हाथों हार मिली और सीएसके का टूर्नामेंट का सफर खत्म हो गया।
इस बीच धोनी के आखिरी आईपीएल मैच को लेकर काफी ज्यादा चर्चा होने लगी। सोशल मीडिया पर फैंस काफी इमोशनल नजर आए। हालांकि, माही ने इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ट्वीट नहीं किया, लेकिन सीएसके ने अपने यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू शेयर किया है, जिसमें वह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बात कर रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि मुझे इस सवाल का जवाब नहीं पता। इस सवाल का जवाब एमएस धोनी ही दे सकते है। मैं हमेशा धोनी द्वारा लिए गए फैसले की सम्मान करता हूं और हमने सब कुछ उन पर छोड़ रखा है। वैसे हमें काफी ज्यादी उम्मीद है कि वो अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। ये फैंस की इच्छा है और मेरी भी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण