रजनीकांत की फिल्म 'कुली' को लेकर आया बड़ा अपडेट
रजनीकांत की गिनती तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में होती है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। वे जल्द ही टीजे ग्नानवेल के निर्देशन में बन रही फिल्म वेट्टैयन में दिखाई देंगे। यह फिल्म इस अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा फैंस के मन में लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म को लेकर भी काफी ज्यादा उत्सुकता है।
हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म के नाम की घोषणा की थी। रजनीकांत की इस फिल्म का नाम कुली रखा गया है। शीर्षक की झलक सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। नवीनतम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुली को 50 फीसदी से 70 फीसदी तक आईमैक्स प्रारूप में शूट किया जाएगा।
अनिरुद्ध रविचंदर का होगा संगीत
इन रिपोर्ट्स के दावे अगर सच साबित होते हैं तो इस प्रारूप में शूट होने वाली यह लोकेश कनगराज की दूसरी फिल्म होगी। हालांकि, निर्माताओं की ओर से इसको लेकर अभी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कुली का निर्माण सन पिक्चर्स की ओर से किया जा रहा है। फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर संगीत लोगों को सुनने को मिलेगा। इससे पहले वे जेलर में अपनी धुनों से लोगों को दीवाना बना चुके हैं।
जेलर में दिखा था रजनीकांत का जलवा
वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत को बड़े पर्दे पर पिछली बार लाल सलाम में देखा गया था। फिल्म में वे विस्तृत कैमियो रोल में थे। इसका निर्देशन उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। इस फिल्म से पहले वे जेलर में दिखे थे, जिसने टिकट खिड़की पर जबर्दस्त कमाई की थी।
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए
BAFTA 2026: बाफ्टा रेड कारपेट पर उतरीं आलिया भट्ट, मर्लिन मुनरो से इंस्पायर्ड रहा लुक; फरहान अख्तर भी पहुंचे
Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक
79th BAFTA: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने किया बेटी राहा का जिक्र; कहा- 'वो तीन साल की हो गई है और अब...'