बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी पर बोला हमला
तेजस्वी यादव को इतिहास पढ़ना चाहिए, इतिहास पढ़ लेंगे तो वह कुछ बोलेंगे ही नही। लेकिन वह ज्यादा नहीं पढ़े हैं तो स्पष्ट है कि इतिहास नही पढ़े होंगे। वर्ष 2005 से पहले जो उनके माता पिता की सरकार थी कभी उसका इतिहास पढ़ लेंगे तो वह कभी कुछ नही बोल पाएंगे। यह बातें गुरुवार को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सह सहरसा जिला प्रभारी मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल विकास भवन में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा। मंत्री यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि इसी बिहार में मुख्यमंत्री आवास से अपराधियों को संरक्षण मिलता था। अपहरण का फैसला और पैसे का फैसला मुख्यमंत्री आवास से होता था। जब वह एक बार लालू जी के 15 साल के इतिहास को पढ़ लेंगे तो वह कभी कुछ नही बोलेंगे। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि जदयू की मांग बिहार को विशेष राज्य की दर्जा उचित है। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य या विशेष पैकेज से राज्य का विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि विशेष राज्य के लिए कुछ स्पष्ट नियम है जिसमे पहाड़ी इलाका सहित अन्य शामिल है। जिसके कारण जल्द ही विहार को विशेष पैकेज दिया जाएगा।
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया