दिल्ली में सत्ता हासिल करने को बेताब भाजपा : केजरीवाल
नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हर संभव तरीके से दिल्ली में सत्ता हासिल करना चाहती है, ताकि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा पिछले एक दशक में किए गए कामों को खत्म किया जा सके। केजरीवाल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया, जहां उन्होंने भाजपा के इरादों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा मुफ्त बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी योजनाओं को रोकना चाहती है, जो आप सरकार ने आप सभी के लिए लागू की हैं।
केजरीवाल ने चेतावनी देकर कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आई, तब दिल्ली में बिजली की कटौती की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जैसे कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में है। केजरीवाल का यह बयान अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों की पृष्ठभूमि में आया है, जिसमें आप ने अपनी उपलब्धियों को दर्शाने की कोशिश की है। भाजपा की तरफ से इस मुद्दे पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 फ़रवरी 2026)
छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई, अभिभाषण बहस में सीएम साय का तीखा वार
पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बना रीवा, केमिकल-फ्री रंगों की बढ़ी मांग
एमपी में बड़ा खुलासा: दमोह में फर्जी पासपोर्ट, जबलपुर में गिरफ्तारी
स्थानीय निकायों को सौंपी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी
लव मैरिज से नाराज़गी इतनी कि पिता ने खुद चलवा दी JCB, दामाद बेघर
विधानसभा में सरकार के जवाब से बढ़ा विवाद
जेलों में क्षमता से अधिक कैदी, बढ़ी भीड़भाड़
स्कूल प्रबंधन और आपूर्तिकर्ताओं पर उठे सवाल
कैचमेंट एरिया में बाउंड्री वॉल और अवैध कॉलोनियों की जांच