सुमित मिश्रा और श्रवण चावड़ा के ऊपर भाजपा ने सौपी बड़ी ज़िम्मेदारी
इंदौर: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंदौर शहर में नगर और जिला अध्यक्षों की घोषणा हो गई है। सुमित मिश्रा को नगर अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जिले की जिम्मेदारी श्रवण चावड़ा को दी गई है। दोनों ही युवा हैं। श्रवण जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सुमित के अलावा दीपक जैन टीनू भी नगर अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे थे। सुमित और टीनू दोनों ही कैलाश विजयवर्गीय खेमे से जुड़े हैं। ग्रामीण में विजयवर्गीय अपने कट्टर समर्थक चिंटू वर्मा को दोबारा जिला अध्यक्ष नहीं बना पाए। उन्हें दो साल पहले ही जिम्मेदारी मिली थी। माना जा रहा था कि वर्मा को फिर से रिपीट किया जा सकता है। श्रवण चावड़ा को जिम्मेदारी दिलाने में वीडी शर्मा की खास भूमिका रही।
कुशल वक्ता हैं सुमित
सुमित मिश्रा कुशल वक्ता हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री भी रह चुके हैं। इंदौर जिले के शहर में ग्रामीण के अध्यक्ष युवा हैं। दोनों की उम्र 45 साल से कम है। सुमित मिश्रा पिछली बार भी नगर अध्यक्ष पद के दावेदार थे और रायशुमारी में उनका नाम भी शामिल था। तब संगठन ने गौरव रणदिवे को भाजपा का नगर अध्यक्ष बनाया था। उनके कार्यकाल में इंदौर जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सबसे बड़ी जीत भी उनके कार्यकाल में ही हुई थी।
मिश्रा बोले, संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा
भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि संगठन और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मुझ पर विश्वास जताया है। उस पर खरा उतरूंगा। इंदौर में भाजपा की जड़ें काफी मजबूत हैं, क्योंकि वरिष्ठ नेताओं ने अपनी मेहनत से इसे सींचा है। अपने कार्यकाल में मैं इंदौर में भाजपा को मजबूत करूंगा और संगठन की नीतियों के अनुसार ही निर्णय लिए जाएंगे।
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
रबी-खरीफ पर छिड़ी बहस, महापंचायत से पहले माहौल गरम
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
Bhojshala Case: ‘मंदिर के हिस्सों का इस्तेमाल कर बनाई गई मस्जिद…’, ASI रिपोर्ट में बड़ा दावा, 16 मार्च को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शादी के बाद खुद भी आबादी बढ़ाने की बात की