पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 10 की मौत
चेन्नई। तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम दस लोगों की मौत हो गई। वहीं इस विस्फोट में अन्य घायल भी हुए हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घस घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि मरने वालों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को शिवकाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस प्लांट का लाइसेंस विधिवत हासिल किया गया था और फिलहाल प्रभाव में है। हादसे को रोकने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है, जिसमें पुलिस, दमकल विभाग, श्रमिक कल्याण विभाग और राजस्व विभाग शामिल हैं। वे लगातार इस मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक