कारोबारी घाटे का खूनी बदला: विवेक सतनामी ने साथियों संग मिलकर किया पार्टनर का अपहरण
जबलपुर के मझौली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां फार्म हाउस से एक व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट की गई और डरा-धमकाकर उसकी दुकान का बेचनामा लिखवा लिया गया। पीड़ित मोनू रैकवार की शिकायत पर रांझी पुलिस ने विवेक सतनामी और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपहरण और जबरन बेचनामा
मड़ई निवासी मोनू रैकवार और विवेक सतनामी मिलकर बकरी-मुर्गी पालन का काम करते थे। व्यापार में घाटा होने के बाद रंजिश शुरू हुई। बीते दिन विवेक के साथियों ने टाटा सफारी से मोनू का अपहरण किया और उसे ऑफिस ले जाकर जमकर पीटा। इसके बाद आरोपी उसे तहसील कार्यालय ले गए और डरा-धमकाकर उसकी 264 वर्गफिट की दुकान का विक्रयनामा शपथ पत्र के जरिए अपने नाम लिखवा लिया।
परिजनों को भी धमकाया
वारदात यहीं नहीं रुकी; आरोपी रात में मोनू के घर पहुंचे और वहां उसकी पत्नी और साली को धमकाकर गवाही के तौर पर हस्ताक्षर करवा लिए। हस्ताक्षर कराने के बाद बदमाश गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सावधान रायपुर! नशे में स्टयरिंग थामने वालों को पुलिस ने सीधे पहुंचाया थाने।
राजधानी में 'SIT' की मांग: गांधी नगर मामले में पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम, उग्र आंदोलन की चेतावनी।
हक और सम्मान की लड़ाई: कांग्रेस ने कहा— "जब तक हक नहीं मिलता, जारी रहेगा संघर्ष"
जशपुर ब्रेकिंग: चारभाठी के पास पहाड़ी पर गिरी एयर एम्बुलेंस, उठीं आग की लपटें
कर्मचारी संघ का अल्टीमेटम: मुख्यमंत्री हस्तक्षेप करें वरना भोपाल में होगी भूख हड़ताल
KKR की जीत के पीछे छिपी इमोशनल कहानी, वरुण चक्रवर्ती ने किया खुलासा