यूनान के पास नाव डूबी, 5 पाकिस्तानियों की मौत, 35 अन्य के मारे जाने की आशंका
इस्लामाबाद: ग्रीस के गावदोस द्वीप के पास सप्ताहांत में प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के डूब जाने से पांच पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई और 35 अन्य के मारे जाने की आशंका है। राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पर पीड़ितों की मदद में जुटे हैं। गुरुवार को एक मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक 200 से अधिक प्रवासियों को ले जा रही इस नाव में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक लोगों को बचा लिया गया, जबकि बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। इसके मुताबिक ग्रीक अधिकारियों ने लापता लोगों को खोजने के लिए चलाए जा रहे बचाव अभियान को बुधवार को बंद कर दिया। इन लापता लोगों में 35 पाकिस्तानी शामिल हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने मंगलवार को पंजाब प्रांत के पांच लोगों की मौत की पुष्टि की। इसमें कहा गया है कि बुधवार को लापता हुए 35 अन्य नागरिकों के मारे जाने की आशंका है। इस बीच संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने पंजाब से लोगों को लीबिया ले जाने में कथित रूप से शामिल संदिग्धों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं, जहां से उन्हें नावों पर ग्रीस भेजा गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि नाव दुर्घटना के सिलसिले में अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
मानव तस्करी का संदेह
दुर्घटना की पृष्ठभूमि में, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को मानव तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया और पिछले साल पाकिस्तानी नागरिकों से जुड़ी ऐसी घटनाओं पर रिपोर्ट मांगी। पाकिस्तानी नागरिकों की मौतों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए, शरीफ ने उल्लेख किया कि पिछले साल इसी क्षेत्र में इसी तरह की घटना में 262 पाकिस्तानी नागरिकों की जान चली गई थी और इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की कमी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी के लिए एकीकृत सीमा प्रबंधन प्रणाली (IBMS) के तत्काल कार्यान्वयन का भी निर्देश दिया।
बहुआयामी व्यवसाय से संवरा जीवन, रेबेका बनीं ‘लखपति दीदी’
उमंग और सामाजिक स्नेह का जीवंत महोत्सव है भगोरिया पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एशियन वॉटरबर्ड सेंसस - 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन विभाग के विजन डाक्यूमेंट का किया विमोचन
होटल में 6 महीने रहकर करता रहा फर्जी ऑनलाइन पेमेंट, बैंक स्टेटमेंट ने खोली पोल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक सुलोचना रावत के स्वास्थ्य का जाना हालचाल
छत्तीसगढ़ में संघ के इतिहास को पर्दे पर उतारती फिल्म को मिली राहत
फिर से सत्ता में लौटने के लिए ममता ने साध लिए युवा और महिला वोटर......दो योजनाएं बनेगी चुनाव में गेंमचेंजर