भरोसे की आड़ में हैवानियत, स्पा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म
दिल्ली |गुरुग्राम में दिल्ली की एक 29 वर्षीय महिला के साथ स्पा में गैंगरेप का मामला सामने आया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है, जो फिलहाल फरार हैं। महिला का आरोप है कि सेक्टर 45 में स्थित एक स्पा में खाने में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया गया।पुलिस के मुताबिक, यह घटना 13 जनवरी की है और महिला ने रविवार को शिकायत दर्ज की है। महिला का आरोप है कि उसका गैंगरेप करने वालों ने कथित तौर पर वीडियो भी रिकॉर्ड की थी और उसे धमकी दी थी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।पुलिस ने बताया कि महिला पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली है और गुरुग्राम के सेक्टर 39 में किराए के मकान में रहती है। आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। उनमें से एक गुरुग्राम के सेक्टर 40 में रहता है और एक स्पा सेंटर में बतौर मैनेजर के पद पर काम करता है।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 13 जनवरी की है।
बाइक पर लेने आया और फिर स्पा सेंटर ले गया
महिला ने पुलिस को बताया है कि दोनों आरोपियों में से एक के साथ वे तीन महीने से रिलेशनशिप में है। आरोपी ने मंगलवार रात उससे मिलने के लिए कहा था। रात 11 बजे वह उसे बाइक पर लेने आया और फिर स्पा सेंटर ले गया। स्पा में उसका एक दोस्त पहले से मौजूद था। स्पा बंद था लेकिन चाबियां उसके पास थीं। महिला के मुताबिक उसे कुछ स्नैक्स और सॉफ्ट ड्रिंक दी गई। महिला को शक है कि खाने में नींद की दवा मिलाई गई थी, क्योंकि उसके बाद उसे नींद आने लगी थी।गुरुग्राम: फोन छीनकर भाग रहे थे चोर, पीछा किया तो ईंटों से कर दिया गुरुग्राम में डॉक्टर बना हैवान; स्कॉर्पियो से पहले टक्कर मारी, विरोध पर कुचलाये SI की वर्दी और SPO का आईडी कार्ड, गुरुग्राम पुलिस ने फर्जी अधिकारी को पकड़ा होश में आई तो धमकी दी महिला ने शिकायत में बताया कि इसके बाद दोनों दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया और जब वह होश में आई तो उन्होंने धमकी दी कि वह इस घटना के बारे में किसी को न बताए। गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप तुरान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रविवार को सेक्टर 40 पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1) (महिला के साथ गैंगरेप) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित