इमरान खान के पार्टी कार्यालय पर चला बुलडोजर
कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के केंद्रीय सचिवालय के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पार्टी के अतिक्रमण विरोधी अभियान का विरोध इमरान खान पार्टी ने शुरू किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार राजनीतिक पार्टी कार्यालय के गरिमा का उल्लंघन कर रही है।बृहस्पतिवार को अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के लिए सीडीए की अतिक्रमण विरोधी टीम ने अभियान चलाया। पीटीआई के मुख्यालय के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के साथ अतिक्रमण विरोधी टीम ने पीटीआई मुख्यालय को सील कर दिया।पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के केंद्रीय सचिवालय के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने मौजूदा सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई। बता दें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी जेल में हैं। पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर अली ने कहा कि सीडीए के पास इस ऑपरेशन का कोई परमिट नहीं था। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में कोई नोटिस तक नहीं भेजा। उन्होंने कहा कि सरकार ने संसद के बाद सबसे प्रतिष्ठित परिसर होने के बावजूद एक राजनीतिक पार्टी कार्यालय की पवित्रता और नियमों का उल्लंघन किया है।पीटीआई अध्यक्ष ने दावा किया कि कोई अवैध निर्माण परिसर में नहीं था। लेकिन मान लेते हैं कि कोई अवैध निर्माण था, लेकिन सीडीए को ऑपरेशन से पहले सूचना भेजनी चाहिए।
धान बोनस और समर्थन मूल्य को लेकर आमने-सामने सत्ता और विपक्ष
जादू-टोने के शक में युवक ने की बुजुर्ग महिला की हत्या
ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते यात्रा प्रभावित, दुबई में फंसे उज्जैन के महाकाल पुजारी
चेक बाउंस: न डरें, न हल्के में लें; जानिए जेल का डर कितना सच और धारा 138 में क्या है सजा और कब होती है सख्ती?
भोजपुर मंदिर में नियमों को लेकर बहस, वीडियो ने बढ़ाई हलचल
हालात पर पैनी नजर, राज्यों को शांति बनाए रखने के निर्देश
शेयर बाजार में दशहत क्यों?: पश्चिम एशिया में घमासान के बाद निवेशकों के आठ लाख करोड़ डूबे, जानें पांच बड़े कारण
बढ़ता ट्रैफिक दबाव, हर दिन हादसों का खतरा