इन 3 नेचुरल तरीकों से आसानी से दूर सकते हैं
नई दिल्ली। कई बार चेहरे पर कोई नई क्रीम, लोशन, जेल या सीरम लगाने के बाद जलन या खुजली जैसी समस्या शुरू हो जाती है। इसका मतलब है कि वह प्रोडक्ट आपकी स्किन को सूट नहीं कर रहा। जो भी चीज़ आपकी त्वचा पर दिक्कत कर रहा है उसे फ्यूचर में लगाने से बचें। त्वचा में होने वाली तेज खुजली, जलन और रैशेज से बचाने में यहां दिए गए हैक्स साबित हो सकते हैं असरदार। यहां बताए जा रहे हैक्स हर एक स्किन टाइप पर सूट करते हैं।
1. कच्चा दूध
किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट को लगाने की वजह से अगर त्वचा में खुजली, जलन, खिंचाव या रूखापन महसूस हो तो तुरंत ताजे पानी से चेहरा धोकर साफ कर लें। ध्यान रखें चेहरा धोने के लिए सोप या फेसवॉश इस्तेमाल नहीं करना है क्योंकि इससे स्किन रिएक्शन का खतरा रहता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
- सबसे पहले पानी से चेहरा धोकर साफ करें।
- फिर फेसवॉश लगाएं।
- इसके बाद चेहरे पर कच्चा दूध रूई की मदद से लगाएं।
- दूध को 4 से 5 लेयर में लगाएं।
- इस तरह दूध लगाने से स्किन को राहत और ठंडक मिलेगी।
- साथ ही कॉस्मेटिक प्रोडक्ट से त्वचा पर एलर्जी बढ़ने का खतरा भी काफी हद तक दूर हो जाएगा।
- गुलाब जल है रामबाण
गुलाब जल ज्यादातर घरों में मौजूद होता ही है। ऐसे में जब भी जलन, खुजली महसूस हो, तो ऐसे में गुलाबजल का इस्तेमाल करें। इससे तुरंत राहत मिलती है। साथ ही त्वचा गहराई से साफ भी हो जाती है।
ऐसे करें इस्तेमाल
- गुलाब जल को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं।
- फिर उसके ऊपर कोई एंटी-एलर्जिक क्रीम भी लगा सकते हैं।
- एलोवेरा है कमाल का
जलन, खुजली की समस्या से राहत दिलाने में एलोवेरा जेल भी कमाल है। अगर आपकी स्किन पर जलन इतनी तेजी से हो रही है कि चेहरा साफ करने के बाद भी कोई खास असर नहीं दिख रहा, तो तुरंत से अपनी त्वचा पर एलोवेरा जेल लगाएं। ऐसा करने से आपको इंस्टेंट राहत मिलेगी। इसे घंटों लगाकर भी रखने से भीकोई दिक्कत नहीं होगी। वैसे आधे-एक घंटे बाद पानी से चेहरा धोया जा सकता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
एलोवेरा की पत्तियों से इसका जेल निकालें। चेहरे पर जहां-जहां जलन हो रही है वहां-वहां लगाएं। वैसे आप पूरे चेहरे पर भी अप्लाई कर सकती हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित