रावतपुरा देवस्थानम में आस्था का उत्सव, जन्मोत्सव का हुआ समापन
भिंड। भिंड जिले के लहार में स्थित श्री रावतपुरा देवस्थानम में पिछले एक सप्ताह से चल रहा धार्मिक अनुष्ठान और राम कथा का समापन गुरुवार को गया. यहां पिछले एक सप्ताह से महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा था. इस अवसर पर श्री रामार्चा महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस महायज्ञ में देश के अलग-अलग कोने से श्रद्धालु शामिल हुए।
‘मनोकामनाएं पूरी करता है रामार्चा महायज्ञ’
विशेष अनुष्ठान रामर्चा महायज्ञ बुधवार (1 जनवरी) सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ और शाम को वैदिक मंत्र उच्चारण के द्वारा संपन्न हुआ. श्री रावतपुरा देवस्थानम के संत शिरोमणि श्री रवि शंकर जी महाराज ने बताया है कि ये अनुष्ठान मनोकामना पूर्ण करने वाला रामर्चा महायज्ञ है।
संतश्री रावतपुरा सरकार ने शुभकामनाएं दीं
विशेष अनुष्ठान रामार्चा महायज्ञ का समापन होने के बाद आज नव वर्ष के मौके पर रावतपुरा देवस्थान में रावतपुरा सरकार प्रभु हनुमान जी के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु भीड़ उमड़ी. वहीं, संत शिरोमणि श्री रविशंकर जी महाराज ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए साल और नए दिन की शुरुआत अपने आराध्य और इष्ट देव की पूजा-अर्चना करके कीजिए. माता-पिता के चरण स्पर्श करके नई साल की शुरुआत कीजिए ताकि विशेष साल भर इसका विशेष लाभ आपको मिलता रहे और उनका आशीर्वाद भी हमेशा आपके साथ में रहे।
विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया
इसके साथ ही पिछले एक हफ्ते से धाम में चल रहे महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव के अवसर श्री राम कथा के समापन के बाद आज विशाल भंडारा का आयोजन किया गया. जिसमें हजारों की संख्या में साधु-संतों ने प्रसादी ग्रहण की. धाम में आए श्रद्धालु और आसपास के गांव के लोग भी प्रसादी ग्रहण करने के लिए पहुंचे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित