मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
नोएडा। करीब दो माह पहले पत्नी से मारपीट के मामले में फंसे मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने प्रकरण की जांच के बाद 45 पन्नों का आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया है। अब जल्द ही न्यायालय में मुकदमा चलेगा। जहां गवाह और साक्ष्य पेश किए जाएंगे।गाजियाबाद के चंदर नगर के वैभव क्वात्रा ने 14 दिसंबर 2023 को एफआइआर दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उनकी बहन यानिका की शादी छह नवंबर 2023 को विवेक बिंद्रा के साथ हुई थी।विवेक वर्तमान में सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में रहते हैं। आरोप लगाया था कि शादी के एक माह बाद सात दिसंबर की रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से बहस कर रहे थे।
इस बात को लेकर नवविवाहिता पत्नी यानिका ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौज करते हुए विवेक ने यानिका को इस दौरान बुरी तरह से पीटा। मारपीट की वजह से महिला के पूरे शरीर पर घाव है। कान से सुनाई नहीं पड़ रहा है। बाल नोंचने की वजह से महिला के सिर में भी घाव है।विवेक पर गुस्सा इक कदर सवार था कि उसने पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया। कई दिन तक घायल महिला का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चलता रहा। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी बहन शारीरिक और मानसिक तौर पर पूरी तरह से टूट गई है।एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ अदालत में 45 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। मेडिकल रिपोर्ट, आसपास के लोगों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोप पत्र तैयार किया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित