चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मथिशा पाथिराना हुए चोटिल
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन शुरू होने में बस दो हफ्ते का समय बचा है और गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मथिशा पाथिराना के बाएं पैर में ‘ग्रेड एक हैमस्ट्रिंग’ खिंचाव से जूझ रहे हैं. श्रीलंका के इस गेंदबाज को छह मार्च को सिलहट में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान यह चोट लगी, जिससे वह अपना स्पैल भी पूरा नहीं कर सके और मैदान से बाहर चले गए.
चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका
आईपीएल का आगामी चरण 22 मार्च से शुरू होगा जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा. इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा था, ‘मथिशा पाथिराना (शनिवार को) तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि इस खिलाड़ी के बाएं पैर में ‘ग्रेड एक हैमस्ट्रिंग’ चोट लगी है.’
मथिशा पाथिराना हुए चोटिल
आईपीएल सूत्र ने कहा, ‘ग्रेड एक हैमस्ट्रिंग से पूरी तरह उबरने में करीब दो हफ्ते लगते हैं. इसलिए यह देखना होगा कि पाथिराना कब टीम से जुड़ सकते हैं. इस समय यह बताना काफी मुश्किल होगा कि वह शुरुआती कुछ मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं.’ मथिशा पाथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले आईपीएल खिताब में बड़ी भूमिका निभाई थी, उन्होंने 12 मैच में 19 विकेट झटके थे.
कॉनवे भी चोट के कारण रहेंगे बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे कम से कम आईपीएल के पहले आधे हिस्से में नहीं खेल पाएंगे. न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज के अंगूठे में हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में चोट लग गई थी, जिससे वह दो टेस्ट मैच की सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. कॉनवे आईपीएल 2023 में 672 रन बनाकर टीम के सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे थे.
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को दिया जाएगा उद्योग का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या है वजह ?
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..