छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा आज से शुरू
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल का परीक्षा आज नौ मार्च से शुरू हो रही है। इसके लिए प्रदेशभर में 264 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जानकारी के अनुसार हायर सेकेंडरी की परीक्षा नौ मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक और हाई स्कूल की परीक्षा 11 मार्च से शुरू होकर तीन अप्रैल तक आयोजित होगी। परीक्षा का समय 1.45 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। इस बार परीक्षा में 10वीं में 41 हजार परीक्षार्थी ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसी तरह 12वीं में 55 हजार परीक्षार्थी ने पंजीयन करवाया है।
12वीं का पहला पर्चा गृह विज्ञान है। वहीं 10वीं की गणित है। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 65,557 छात्रों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 62,051 छात्र उपस्थित हुए और 57,105 छात्रों का परिणाम घोषित किया गया। इसी तरह कक्षा 12वीं में कुल 37,471 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 34,161 उपस्थित हुए थे।
परीक्षा का शेड्यूल
परीक्षार्थी का स्थान ग्रहण समय दोपहर 1:45 बजे
उत्तर पुस्तिका वितरण समय दोपहर 1:50 बजे से
अध्ययन के लिए प्रश्न पत्र वितरण समय दोपहर 1:5 बजे से
उत्र लेखन कार्य समय दोपहर दो से शाम पांच बजे तक।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव