रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के ऑफिस से चीनी साहित्य और खून बरामद
अमेरिका में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (आरएनसी) के मुख्यालय को बुधवार को एक संदिग्ध पैकेट मिलने के बाद इलाके में लॉकडाउन लगा दिया गया। हालांकि, बाद में स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन हटा लिया गया। आरएनसी को जो पैकेट मिला उसमें खून की दो शीशियां, एक चीनी दर्शन से जुड़ा साहित्य और आइस पैक थे। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह के 7:45 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रवक्ता ब्रायना बर्च ने बताया कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर पैकेट की जांच करने लगे।पैकेट की जांच के दौरान ब्रायना बर्च ने पहले चीनी दर्शन से जुड़े साहित्य को कोरियाई बाइबिल बताया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आरएनसी कार्यालय को जो पैकेज मिला, उसे मेल किया गया था या कार्यालय के बाहर छोड़ा गया। खतरनाक घटनाओं से निपटने के लिए बनाई गई कैपिटल पुलिस की इकाई ने पैकेज को अपने कब्जे में लेकर इलाके में लॉकडाउन लगा दिया। हालांकि, 10 बजे तक लॉकडाउन को हटा भी लिया गया।इस घटना पर व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जेन पियरे ने इसे चिंताजनक बताया। इस घटना पर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस किसी भी प्रकार की राजनीतिक हिंसा या धमकी की निंदा करता है। फिलहाल कैपिटस पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कैरीन जेन पियरे ने आगे कहा, "पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
धान बोनस और समर्थन मूल्य को लेकर आमने-सामने सत्ता और विपक्ष
जादू-टोने के शक में युवक ने की बुजुर्ग महिला की हत्या
ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते यात्रा प्रभावित, दुबई में फंसे उज्जैन के महाकाल पुजारी
चेक बाउंस: न डरें, न हल्के में लें; जानिए जेल का डर कितना सच और धारा 138 में क्या है सजा और कब होती है सख्ती?
भोजपुर मंदिर में नियमों को लेकर बहस, वीडियो ने बढ़ाई हलचल
हालात पर पैनी नजर, राज्यों को शांति बनाए रखने के निर्देश
शेयर बाजार में दशहत क्यों?: पश्चिम एशिया में घमासान के बाद निवेशकों के आठ लाख करोड़ डूबे, जानें पांच बड़े कारण
बढ़ता ट्रैफिक दबाव, हर दिन हादसों का खतरा