दिल्ली में पानी संकट पर आप-बीजेपी के बीच चरम पर धमासान
नई दिल्ली । दिल्ली में गहराते जल संकट के बीच आम आदमी पार्टी की सरकार और बीजेपी के बीच पानी को लेकर राजनीति चरम पर है। एक तरफ बीजेपी दिल्ली में पानी की किल्लत के लिए आप सरकार के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहरा रही है, तो दूसरी तरफ जल मंत्री आतिशी लगातार इसके लिए हरियाणा और केंद्र की बीजेपी सरकार को दोषी करार दे रही हैं। इसे लेकर दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची, जहां कोर्ट ने दिल्ली सरकार को पानी की बर्बादी के लिए फटकार लगाते हुए कहा था कि हरियाणा से दिल्ली को उसके हक का पूरा पानी मिल रहा है। हालांकि, दिल्ली में पानी की किल्लत को देखते हुए कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार को उनके पास पड़े अतिरिक्त 137 क्यूसेक पानी को दिल्ली को देने का निर्देश दिया था। जल मंत्री आतिशी का कहना है कि सवाल यह उठता है कि जब हरियाणा से पूरा पानी मिल रहा है और हिमाचल प्रदेश से भी अतिरिक्त पानी की व्यवस्था कोर्ट द्वारा कराई गई है, तो फिर अब तक दिल्ली में जल सकंट क्यों बना हुआ है? कहीं न कहीं इसका कारण दिल्ली में पानी की बर्बादी, टैंकर माफियाओं द्वारा पानी की चोरी और अक्षम पानी प्रबंधन है। जल मंत्री आतिशी इस कमियों को सिरे से नकारते हुए अलग ही कारणों को इसके लिए जिम्मेदार बता रही हैं। उनका आरोप है कि दिल्ली में टैंकर माफियाओं पर लगाम इसलिए नहीं लग पा रही है क्योंकि हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस कुछ नहीं कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इन टैंकर माफियाओं पर पूरी तरह से लगाम लग जाए तो भी दिल्ली में पानी की समस्या जस की तस ही बनी रहेगी। ये टैंकर माफिया ज्यादा से ज्यादा 0.1 एमजीडी पानी की कालाबाजारी कर सकते हैं, जबकि दिल्ली को 50 एमजीडी पानी की जरूरत है। इसके अलावा, ट्रांसमिशन लॉस को भी पानी की कमी का एक कारण बता रही हैं।
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
रबी-खरीफ पर छिड़ी बहस, महापंचायत से पहले माहौल गरम
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
Bhojshala Case: ‘मंदिर के हिस्सों का इस्तेमाल कर बनाई गई मस्जिद…’, ASI रिपोर्ट में बड़ा दावा, 16 मार्च को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शादी के बाद खुद भी आबादी बढ़ाने की बात की